थाना खैर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

(अलीगढ, से मोo कासिम)

अलीगढ़ थाना खैर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग (देहात) की संयुक्त टीम ने दोहरे हत्याकांड का सफल पूर्वक खुलासा करते हुए मु0अ0सं0- 921/2025 धारा 103(1)/238 बीएनएस में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, रक्त लगे कपड़े-जूते और 24 हजार रुपये बरामद किए गए हैं घटना विवरण: 25 दिसंबर 2025 को ग्राम उदयपुर, थाना खैर के जंगल में रिनोल्ट ट्राइबर कार (UP81DD5288) में दो शव मिले थे। मृतकों की पहचान बॉबी पुत्र स्व. कमल सिंह और मोहित पुत्र शिशुपाल, निवासी ताजपुर रसूलपुर, थाना लोधा के रूप में हुई थी। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस कार्रवाई: एसएसपी के निर्देश पर गठित टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर धर्मेन्द्र उर्फ धलुआ और बौस प्रताप सिंह उर्फ देव (दोनों निवासी जिरौली डोर, थाना लोधा) को गौण्डा रोड नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ खुलासा: आरोपी धर्मेन्द्र ने बताया कि बॉबी पर उसके 2–2.5 लाख रुपये बकाया थे। कर्ज से परेशान होकर बॉबी को गाड़ी खरीदने के बहाने बुलाया गया। बॉबी के साथ मोहित आने पर दोनों की गोली मारकर हत्या की गई। शवों को कार में रखकर ग्राम उदयपुर के जंगल में खड़ा कर दिया गया। कार से निकाले गए 50 हजार रुपये में से 25 हजार हरीश व उसके साथियों ने और शेष 25 हजार दोनों आरोपियों ने बांटे। हरीश व अन्य साथियों की तलाश जारी है बरामदगी 24,000 रुपये नकद
रक्त से सने कपड़े व जूते
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो HF डीलक्स (UP81BY2139)
गिरफ्तार करने वाली टीम: थाना खैर पुलिस व सर्विलांस टीम देहात के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!