जन कल्याण समिति ने सर्द मौसम को देखते हुए जमालपुर के मौलाना आज़ाद नगर में गर्म कपड़ों का वितरण कैम्प लगाया !

(अलीगढ़ से मोहम्मद मोo कासिम) अग्रणी सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति लगातार गरीब, मज़दूर, ज़रूरतमंद लोगों की मददगार बनी हुई है इसी क्रम में आज जन कल्याण समिति ने मौलाना आज़ाद नगर में गर्म कपड़े वितरित किए इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि हम लगातार ज़रूरतमंद लोगों को तलाश कर उनकी मदद करने का काम करते हैं इस काम मे जो लोग ऐसे लोगों की मदद करना चाहते हैं वो लोग हमारी संस्था से जुड़ें और ऐसे लोगों की मदद करें इस अवसर पर संस्था के सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल ने कहा कि जैसे कि हर साल की तरह हम गर्म कपड़ों का कैम्प लगाते हैं उसी क्रम आज डॉ असरार उल हक़ साहब और प्रोफेसर एस एस अहमद की मदद से हमने गर्म कपड़े दान किए हैं जिससे ज़रूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच सके इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष इमरान खान,सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल,उपसचिव फरमान खान,कोषाध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान, बबलू राइन, अदनान सैफ़ी, नाज़िम खान, और डॉ असरार उल हक़ आदि लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!