(अलीगढ़, मोo कासिम) भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन होने पर तोमर युवा संगठन की ओर से उनके निज निवास पहुंचकर भव्य स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह सौंपे
संगठन के प्रवक्ता अर्जुन ठाकुर ने बताया की मूल रूप से विधि तोमर समस्तपुर कीरत की निवासी है तथा उनके पिताजी शिव कुमार तोमर नोएडा की एक निजी कंपनी में सेवारत है माता जी एक सामान्य ग्रहणी है तीन बहन भाइयों में सबसे बड़ी विधि की सेना में बचपन से ही रुचि थी और आज उनका सेना में चयन होने उनका सपना साकार हो गया
संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया सिंह तोमर प्रधान ने कहा के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उन्हें तराशने की जरूरत है
अन्नू तोमर प्रधान ने कहा विधि तोमर के भारतीय वायुसेना में चयन से तोमर समाज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है
रंजीत तोमर ने कहा की बच्चों को यदि मां बाप के द्वारा सही परवरिश दी जाती है तो उसके नतीजे अच्छे ही निकलते हैं
सौरभ तोमर ने कहा हमारे समाज के बच्चों को विधि से प्रेरणा लेनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए
विश्वजीत तोमर ने शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर ध्यान देने की बात कही अच्छा और अच्छे चरित्र के द्वारा ही सभ्य समाज का निर्माण होता है
इस मौके पर अर्जुन ठाकुर कन्हैया प्रधान अन्नू प्रधान रंजीत तोमर सौरभ तोमर विश्वजीत तोमर सुमित तोमर संदीप तोमर लोकेश तोमर मनीष तोमर पुष्पेंद्र तोमर राजीव तोमर अविनाश राठौर जगजीत तोमर सतेंद्र तोमर देवराज सिंह संजू तोमर सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे!
