संवाददाता फैसल चौधरी
बुलंदशहर। कस्बा गुलावठी के मोहल्ला फजरुल्लाह और शराफतुल्ला में जगह जगह विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे मतदाताओं के फार्म भरवाये गये। मतदाताओं ने भरे हुए फार्म बीएलओ के पास जमा किये गये।नगर के समाजसेवी मौ इमरान, सैयद नजम सालार, सैयद दानिश सालार ने एक ही स्वर में तमाम मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जब भी बीएलओ आपके पास घर पंहुचे तो आप सही जानकारी उपलब्ध करा दें। जिससे आपका मताधिकार (वोट) सुरक्षित हो सके। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बी एल ओ मतलूब अली और अंजू रानी ने घर घर पहुंचकर और छोटे छोटे कैम्प लगाकर मतदाताओं के SIR फॉर्म सबमिट किए।
