बुलंदशहर,आनन्द शर्मा। अनूपशहर तहसील में एसआईआर कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर बीएलओ एवं शिक्षामित्र प्रेमपाल सिंह को उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान शनिवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया।बताया गया कि विधानसभा 67 अनूपशहर के बूथ संख्या 353, प्राथमिक विद्यालय सिहाली नगर पर नियुक्त बीएलओ प्रेमपाल सिंह ने 26 नवंबर को SIR कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किया। उल्लेखनीय है कि उनके पास साथ-साथ जनगणना का कार्य भी चल रहा था, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा किया।
इसी उपलब्धि को देखते हुए उन्हें निकट भविष्य में जनगणना कार्य के लिए भी सम्मानित करने की घोषणा की गई।इस अवसर पर एसडीएम प्रियंका गोयल ने कहा कि ऐसे ईमानदार और समर्पित कर्मचारियों से प्रशासन की कार्यशैली मजबूत होती है। उन्होंने प्रेमपाल सिंह के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाचार, विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9528379242

