बुलंदशहर,फैसल चौधरी। बता दे की आजकल के नवयुवक हुड़दंगी विभिन्न प्रकार के स्टंट कर से वो काम कर रहे है जो समाज व कानून की नजर में गलत व खतरनाक है। ऐसे स्टंटबाजो को ना कानून का कोई खौफ ओर ना ही जेल की हवा खाने का डर जबकी पुलिस प्रशासन ऐसे हुड़दंगीयों पर शिंकजा कसती रहती है। मगर फिर भी ऐसे हुड़दंगी अपनी हरकत करने से बाज नही आ रहे है लगता यह सबकुछ कलयुग महाराज के प्रकोप की माया है। ऐसा ही एक मामला उ0प्र के जिला बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र का सामने आया है। थाना शिकारपुर क्षेत्र में कुछ नवयुवक हुड़दंगी कार की खिडकी से अपने शरीर का आधा हिस्सा बाहर निकालकर स्टंट करते हुए का बारात मे जा रहे थे। इस मामले को संज्ञान मे लेकर थाना शिकारपुर पुलिस नें इन हुड़दंगीयों पर नकेल कसते हुए बारात मे जाने से पहले हवालात की हवा खिला दी। शिकारपुर थाना इंचार्ज ने बताया कुछ हुड़दंगीयो बारात मे जाते समय स्टंट कर रहे थे। इसलिए शिकारपुर पुलिस नें तुंरत इन सात स्टंटबाजों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गयी है।
समाचार, विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

