बुलंदशहर, आनन्द शर्मा। कोतवाली देहात पुलिस ने दो युवतियों के अपहरण और उन्हें रुपये लेकर शादी कराने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता–पुत्र को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई को आरोपी सुनील और उसका बेटा सोनू, दोनों निवासी थाना देहात कोतवाली क्षेत्र, ने पड़ोस की दो सगी बहनों को बहला–फुसलाकर अपहरण कर लिया था।आरोपियों ने अपहरण के बाद दोनों युवतियों को 1 लाख 60 हजार रुपये में बेचकर उनकी जबरन शादी करा दी। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।कोतवाली देहात पुलिस ने सर्विलांस और सतत प्रयासों से दोनों युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही मुख्य आरोपी पिता सुनील और उसका पुत्र सोनू को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।मामला थाना देहात कोतवाली क्षेत्र का है।
समाचार विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। 9528379242

