लाल क़िला ब्लास्ट केस: 3 डॉक्टरों समेत 4 लोग NIA ने गहन पूछताछ के बाद किए रिहा

नई दिल्ली। लाल क़िला बम धमाके की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा केस NIA को सौंपे जाने के बाद एजेंसी के अधिकारी चौबीसों घंटे सुराग जुटाने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में NIA ने तीन डॉक्टरों समेत चार लोगों को गहन पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है।

रिहा किए गए व्यक्तियों में

डॉ. रेहान

डॉ. मोहम्मद

डॉ. मुस्तकीम

फर्टिलाइज़र और कैमिकल व्यापारी दिनेश सिंगला

शामिल हैं।

ये चारों हाल ही में हरियाणा के नूह क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए थे। अधिकारियों के अनुसार, तीन दिनों की गहन पूछताछ में इनका मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी से कोई ठोस संबंध, संदिग्ध गतिविधि या डिजिटल फ़ुटप्रिंट नहीं मिला।

NIA अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान चारों ने जांच में पूरा सहयोग किया और कोई ऐसा एविडेंस नहीं पाया गया जो उन्हें धमाके में शामिल दिखाए। इसलिए सभी को औपचारिक कार्रवाई पूरी होने के बाद रिहा कर दिया गया।

इस बीच NIA की टीमें मुख्य आरोपी और अन्य संदिग्ध कड़ियों को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही हैं। एजेंसी ने बताया कि जांच अभी जारी है और जल्द ही मामले में और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!