सिकंदराबाद में अचानक अजगर दिखने से फैली दहशत, युवक ने जोखिम उठाकर पकड़ा

संवाददाता/उमैर आब्दी

बुलंदशहर। सिकंदराबाद तहसील के रेलवे रोड स्थित राजबाला स्प्रिंग डेल स्कूल के पास शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब राह चलते लोगों की नजर एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। अजगर के अचानक बस्ती क्षेत्र में पहुंच जाने से लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने वन विभाग को फोन कर दिया। हालांकि विभागीय टीम के पहुंचने से पहले ही एक स्थानीय सर्प विशेषज्ञ युवक आगे आया। युवक ने बिना समय गंवाए पूरी समझदारी और कौशल के साथ अजगर को काबू में कर एक बोरी में भर लिया। युवक की तत्परता से क्षेत्र में फैली घबराहट शांत हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूल के पास इतने बड़े सांप को देख लोग भयभीत हो गए थे। फिलहाल अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है, जबकि वन विभाग उसकी उत्पत्ति और क्षेत्र में आने के कारणों की जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!