
संवाददाता/उमैर आब्दी
बुलंदशहर,गुलावठी। क्षेत्र के गांव कोटा सनौटा में संचालित दो गुड़ कारखानों (कोल्हू) पर खाद्य विभाग ने मंगलवार शाम डीएम के आदेश पर औचक निरीक्षण किया। जांच में टीम ने पाया कि गुड़ बनाने में प्रतिबंधित कैमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था।
बता दें आप लोगो नें आजकल देखा व सुना होगा की दूध-घी-पनीर नकली बनाया जाता है जिसको व्यापारी लोग अधिक मुनाफे कमाने के वशीभूत होकर नकली खाद्य सामग्री का कारोबार धड़ाधड़ करते रहते है और आपने यह कभी नही सुना होगा की जिसको आप भारत की देशी व शुद्ध मिठाई कहते है वो है गन्ने से बना गुड़ जिसे हम लोग शुद्ध समझकर बड़े चाव से खाते है अब वो भी मिलावट करके बनाया जाने लगा है। जिसकी पुष्टी खाद्य विभाग ने की है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बनाए जा रहे गुड़ के नमूने लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मौके पर कोल्हू संचालकों से फूड लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वे प्रस्तुत नहीं कर सके।
डी0एम के आदेशानुसार खाद्य विभाग की टीम नें मंगलवार 11 नवम्बर 25 की शाम को ज़िला बुलन्दशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव कोटा सनौटा में संचालित कोल्हू पर औचक निरीक्षण कर बनाये जा रहे गुड़ की गुणवत्ता की जांच पड़ताल की ओर बताया की जांच के दौरान बनाये जा रहे गुड़ मिठाई में प्रतिबंधित केमिकल का प्रयोग किया जा रहा था।
•समाचार विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें~8006654108

