संवाददाता, फैसल चौधरी।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के निकट आज शाम को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया, जिससे आसपास की दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।दिल्ली पुलिस और मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते की टीमें छानबीन में जुटी हैं। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क कर दिया गया है। धमाके की वजह से कई बसों और अन्य वाहनों में भी भीषण आग लगी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाके की कॉल आई, जिसके बाद 3 गाड़ियों में भी आग लग गई। दमकल विभाग का कहना है कि उन्हें कार में धमाके की कॉल मिली है। उधर धमाके की भयानक अवाज़ से दिल्ली मेट्रो के शीशे चकनाचूर हो गए। फ़िलहाल आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य जारी है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद। इस धमाके में लगभग 8 लोगों की मौत की खबर आ रही है.
