बुलंदशहर। थाना अहमदगढ़ पुलिस ने मुकेश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में ही मुकेश की हत्या की गई थी।मृतक मुकेश के दो साथी कुम्मन और पूरन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी नरेंद्र और प्रेम सिंह अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।जांच में सामने आया कि मृतक मुकेश अपने दोस्तों के साथ अक्सर शराब पार्टी करता था। पहले हुई एक पार्टी में मुकेश ने अपने साथियों कुम्मन और पूरन के साथ गाली-गलौज की थी और उनके कपड़े भी फाड़ दिए थे।इसी रंजिश के चलते 3 नवंबर को शराब पार्टी के दौरान कुम्मन, पूरन, नरेंद्र और प्रेम सिंह ने मिलकर मुकेश की गला दबाकर हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कुम्मन का लंबा आपराधिक इतिहास है, उस पर लगभग 15 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा
