कल्लूगढ़ी प्रीमियर लीग-1” का यादगार फाइनल — कल्लूगढ़ी किंग्स बनी चैम्पियन, खेल भावना और भाईचारे की गूंज पूरे मैदान में

संवाददाता/उमैर आब्दी

गाज़ियाबाद,डासना। खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला आमना लॉ क्रिकेट ग्राउंड, डासना में, जहाँ कल्लूगढ़ी प्रीमियर लीग-1 (KPL) का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शोएब मेवाती (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी नगरपालिका परिषद गुलावठी ) शामिल हुए।फाइनल में कल्लूगढ़ी किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कल्लूगढ़ी एवेंजर्स को मात देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। पूरे आयोजन में अनुशासन, खेल भावना और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।

फाइनल मुकाबले की प्रमुख झलकियाँ

विजेता टीम: कल्लूगढ़ी किंग्स,कप्तान: अरशद भाई रनर-अप: कल्लूगढ़ी एवेंजर्स,कप्तान: साजिद भाई,

बेस्ट बैट्समैन: शाहरुख (कल्लूगढ़ी एवेंजर्स), बेस्ट बॉलर: ज़ुबैर (कल्लूगढ़ी एवेंजर्स)

शोएब मेवाती ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँ

मुख्य अतिथि शोएब मेवाती ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा —> “कल्लूगढ़ी के युवाओं ने इस टूर्नामेंट में खेल भावना और अनुशासन की मिसाल पेश की है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और सकारात्मक सोच को मज़बूत करते हैं।”उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी लगन से खेलते रहने की प्रेरणा दी और आयोजन समिति की प्रशंसा की।

विशिष्ट अतिथि एवं आयोजन टीम

इस अवसर पर समाजसेवी निरंकर तौमर और युवा समाजसेवी समीर मेवाती ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।टूर्नामेंट का सफल आयोजन प्रधान सेरियाफ आलम के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे —आलम प्रधान जी, प्रधान दीनु साहब, शाहनवाज़ एडवोकेट साहब, अब्दुर रहमान भाई, अमजद भाई, शमशाद भाई, नवाबुद्दीन मेवाती भाई, आफ़ताब एडवोकेट साहब, इमरान भाई, कामिल एडवोकेट साहब, बाबर शहाबुद्दीन भाई और आदिल क़ुरैशी भाई।

शोएब मेवाती का प्रेरक संदेश>

“खेल सिर्फ़ जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि यह इंसान को अनुशासन, टीमवर्क और भाईचारे की भावना सिखाता है। कल्लूगढ़ी प्रीमियर लीग जैसी पहलें हमारे समाज में एकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं।”

मुख्य अतिथि शोएब मेवाती ट्रॉफी प्रदान करते हुए विजेता टीम के साथ, विशिष्ट अतिथियों और आयोजन समिति के सदस्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!