होटलों में जिस्म फरोशी के धंधे के खिलाफ आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन(आजाद) का समर्थन

प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो पूरी ताकत के साथ आंदोलन में होंगे शामिल- ज़की गौहरी

बुलंदशहर,गुलावठी। भारतीय किसान यूनियन (आज़ाद) के राष्ट्रीय महासचिव (युवा) ज़की गौहरी ने कहा कि गुलावठी क्षेत्र में चल रहे अवैध ओयो होटलों में जिस तरह गलत और अनैतिक गतिविधियाँ हो रही हैं, वह हमारे समाज की मर्यादा, परंपरा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि इन होटलों के ज़रिए समाज में गंदगी और अपराध बढ़ रहे हैं। यह न केवल नैतिक पतन का संकेत है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के चरित्र और सोच पर भी गहरा असर डाल रहा है। समाज की मर्यादा और संस्कारों की रक्षा के लिए अब ऐसे स्थानों पर रोक लगाना आवश्यक हो गया है।ज़की गौहरी ने कहा कि इन अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ श्री पवन तेवतिया जी, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन समाज की इज़्जत, संस्कार और जागरूकता की रक्षा का प्रतीक है। यह आंदोलन सिर्फ़ एक विरोध नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार और नैतिकता की पुकार है।भारतीय किसान यूनियन (आज़ाद) इस आंदोलन का पूरा समर्थन करती है और 28 अक्टूबर को होने वाले गुलावठी कोतवाली घेराव कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेगी। गौहरी ने कहा कि यह समय समाज के हर जागरूक नागरिक के खड़े होने का है ताकि आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि, सभी अवैध ओयो होटलों को तुरंत बंद किया जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त और उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई की जाए। इस तरह की गतिविधियों पर स्थायी रोक लगाने के लिए ठोस नीति बनाई जाए।ज़की गौहरी ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो भारतीय किसान यूनियन (आज़ाद) अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) के आंदोलन में पूरी ताकत से शामिल होगी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सिर्फ़ किसी संगठन का नहीं, बल्कि पूरे समाज की इज़्जत, मर्यादा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई है। हम सब पवन तेवतिया जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और समाज को जागरूक करने के इस नेक अभियान में पूरी ताकत से हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!