संवाददाता/उमैर आब्दी
डासना। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है क्योंकि बहुप्रतीक्षित कल्लूगढ़ी प्रीमियर लीग (KPL) सीजन-1 का फाइनल मुकाबला 27 अक्टूबर (सोमवार) को आमना लॉ क्रिकेट ग्राउंड, डासना में खेला जाएगा।इस सीजन के सभी मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, और अब दो बेहतरीन टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबले में रोमांच, जोश और उत्साह का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शोएब मेवाती (पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी नगरपालिका गुलावठी) शामिल होंगे। वे विजेता टीम को “एवॉर्ड फॉर चैंपियन” ट्रॉफी प्रदान करेंगे।आयोजक सोरियाफ आलम प्रधान ने बताया कि यह फाइनल मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार साबित होगा। मैच का सीधा प्रसारण BC Cricket Sports (YouTube) चैनल पर किया जाएगा ताकि दर्शक मैदान और घर दोनों जगह से इस मुकाबले का आनंद ले सकें।
डासना और आसपास के क्षेत्रों में क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। दर्शक बड़ी संख्या में मैदान पर पहुँचकर अपनी पसंदीदा टीमों का हौसला बढ़ाएंगे।

