संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजनहर्ष उल्लास के साथ निकाली जाएगी बाबा साहब की शोभायात्रा – जुबैर उर्फ जुब्बू चौधरी

गुलावठी । नगर में 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई जाएगी। गुलावठी में अंबेडकर जयंती पर कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी साथ ही बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों में बाबा साहब के अनुयाई जुटे हुए हैं। जोकि अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर पार्कों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई कर्मियों को भी लगाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया है कि अंबेडकर जयंती को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। थाना क्षेत्र में जहां जहां पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित है उन सभी जगह पर प्रतिमाओं पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। सोमवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूल माल्यार्पण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अंबेडकर जयंती समिति के अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र गौतम , भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, संजय बिलाल नगर मंडल उपाध्यक्ष हैप्पी वर्मा जुबैर उर्फ़ जुब्बू चौधरी के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!