फैसल चौधरी। जेवर विधानसभा के विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने एक बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी व किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण के ऐतिहासिक अवसर को भव्य और सफल बनाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं और जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, क्योंकि यह केवल एक एयरपोर्ट का उद्घाटन नहीं, बल्कि “नए उत्तर प्रदेश” की उड़ान का प्रतीक है। आज कस्बा जेवर में क्षेत्रवासियों से संवाद कर, उन्हें इस ऐतिहासिक अवसर का सहभागी बनने का आह्वान किया। सभी में अपार उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिली, जो इस आयोजन को जन-आंदोलन का रूप दे रही है।
