संवाददाता/उमैर आब्दी
बुलंदशहर,खुर्जा। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान शनिवार देर रात थाना खुर्जा नगर पुलिस और बदमाशों के बीच कसैरू रोड पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्धों को रोकने का प्रयास कर रही थी, तभी आरोपी तेज गति से रेलवे पुल की ओर फरार होने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
अपने को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश—अमन और गोविन्द कंजर—पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों समेत उनके दो अन्य साथियों शिवम और कन्हैया को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके से पुलिस ने दो 315 बोर तमंचे, जिंदा-खोखा कारतूस, 12,000 रुपये नकद और घटनाओं में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं।
जांच में पता चला कि गिरोह ने 11 अक्टूबर 2025 और 16 नवंबर 2025 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इनके खिलाफ धारा 303(3) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। चारों आरोपी शातिर चोर व लुटेरे बताए जा रहे हैं और इनके विरुद्ध अलीगढ़, कन्नौज, एटा और बुलंदशहर जिलों में दर्जनों आपराधिक मामले पहले से पंजीकृत हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
:प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उ0नि0 हिमांशु चौधरी, उपेंद्र यादव, मनीष कुमार, सौरभ कुमार, हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल—जितेंद्र कुमार, रोबिन कुमार, प्रवेश बैसला, श्यामू सिंह, भूपेंद्र कुमार व श्याम कुमार।
- (no title)
- नीट छात्रों के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर आई है। छात्रों की मांग पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है।
- दिल्ली कार्यक्रम से पहले गुलावठी में कांग्रेस नगर अध्यक्ष साकिब मुकद्दम घर पर रहे पुलिस निगरानी में
- गुलावठी: 16 घंटे बिजली कटौती से मोहल्ले में रोष, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संघ उपभोक्ता पहुंचे बिजलीघर
- करबला के शहीदों को सलाम: गुलावठी में श्रद्धा और शौर्य के साथ निकला मोहर्रम का अखाड़ा, कांग्रेस नेताओं ने बांटे मोमेंटो
