शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा NEET-UG 2026 में अनियमितता को बताया वजह PM को भेजा त्यागपत्र
युवाओं के भविष्य के लिए लिया फैसला
नई दिल्ली। फैसल चौधरी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है।इस्तीफे की मुख्य वजह – NEET 2026
प्रधान ने अपने पत्र में लिखा कि 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा में अनियमितता सामने आई थी। सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच CBI को सौंपी, परीक्षा रद्द कर पुनः तिथि घोषित की और अगले साल से परीक्षा को CBT मोड में कराने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम को देखकर उनका मन दुखी है। कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की, जिससे वे व्यथित हुए।
1जिम्मेदारी ली “पहले ही दिन से इसपर मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा।”
छात्रों के लिए फैसला देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे। इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र PM जी को भेज दिया है।”
- राष्ट्रसेवा जारी”राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं भविष्य में भी भारत माता, ओडिशा की जनता तथा देश के युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए समर्पित रहूंगा।”
उपलब्धि का जिक्र
मंत्री ने बताया कि 21 जून 2026 को 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा सफलतापूर्वक कराई गई और 16 जुलाई को घोषित परिणाम संतोषजनक रहे।
