
संवाददाता/मौ०ग्यासुद्दीन
गाजियाबाद। ओम सन पब्लिक स्कूल की स्पोर्ट्स अकादमी क्रीडास्थल में मंगलवार को इंटर हाउस कबड्डी लीग मैच का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के निदेशक अनुराग गुप्ता और प्रधानाचार्या डॉ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि कबड्डी का खेल न केवल टीम वर्क को मजबूत करता है, बल्कि यह छात्रों में सामाजिक कौशल, सहनशक्ति, गति, चपलता और मांसपेशियों की ताकत को भी विकसित करता है।पहले दिन कक्षा 10 और कक्षा 12 के बीच मुकाबला खेला गया। कक्षा 10 ने टॉस जीतकर पहले रेड करने का निर्णय लिया। पहले हाफ में कक्षा 12 ने 23 अंक बनाकर बढ़त हासिल की, जबकि कक्षा 10 की टीम 13 अंकों पर रही। दूसरे हाफ में कक्षा 12 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14-21 के अंतर से जीत दर्ज की।कक्षा 12 के रेडर रितेश मान, अर्पण और आर्यन डागर ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। वहीं, कक्षा 10 के कप्तान रूद्र और अंश ने डिफेंस में शानदार खेल दिखाया।मैच के दौरान कोच रमन शर्मा, कोऑर्डिनेटर रितु दास सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।
:-विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें-📞8006654108

