वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की ली गई सलामी, पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता/आमिर मेवाती

बुलंदशहर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण कर कर्मचारियों का टर्न आउट चैक किया गया एवं शस्त्रों को खोलना, अग्निशामक यंत्र प्रयोग करना, येलो टेप से घटनास्थल को संरक्षित करने आदि कवायत करायी गयी । परेड में सम्मिलित थानों की गाड़ियों एवं पीआरवी डायल-112 की गाड़ियों का निरीक्षण कर नाइट चैकिंग रजिस्टर चेक किया गया तथा पीआरवी गाड़ी पर मेडिकल किट, घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु येलो टेप, रेस्पांस टाइम को कम करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया, आदेश कक्ष में संबंधित को दिशा-निर्देश दिये गये तथा प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन परिसर में हमेशा स्वच्छता रखने, सरकारी संपत्ति की देखभाल करने व अभिलेखों को अध्यावधिक कर संभालकर रखने सहित सरकारी वाहनों की समय-समय पर मेंटेनेंस/चैकिंग करने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 तेजवीर सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ऋजुल एवं समस्त क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे।

: विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें-📞8006654108

,

One thought on “वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की ली गई सलामी, पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!