शिकारपुर में बेरहम मामी ने भांजे को हथौड़े से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

सहयोगी संवाददाता

बुलंदशहर,शिकारपुर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंज सादात में बेरहम मामी ने अपने ही भांजे को हथौड़े से बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिससे भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर भांजे की हत्या करने वाली हत्यारी मामी खुद थाने पहुंची और पुलिस के सामने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए कहा कि उसका भांजा उसकी इज्जत पर हाथ डाल रहा था और शारीरिक संबंध बनाने की फिराक में लगा रहता था। वारदात दिल दहला देने वाली और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद से ही पुलिस मामले के जांच कर रही है।

समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

लॉरेंस एक्सप्रेस न्यूज

मोबाइल- +91-9528379242

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!