गुलावठी का नया मंगल बाजार बना दुकानदारों और खरीदारों के चेहरे की मुस्कान

गुलावठी। लगातार वर्षों की मशक्कत के बाद दुकानदारों और खरीदारों की नए बाजार लगने की मांग पर जिला प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। बताते चले कि नगर के जी टी रोड पर वर्तमान में लग रहे मंगल बाजार में जगह कम होने के कारण दुकानदारों को अपने स्टॉल लगाने के लिए काफी वर्ष से जगह नहीं मिल पा रही थी जिससे उन्हें हर मंगलवार को निराश होकर लौटना पड़ता था।

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 6; shaking: 0.035756; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;

इसी के मद्देनजर नगर के दुकानदारों की मांग और जिला प्रशासन की मंजूरी के बाद नया साप्ताहिक मंगल बाजार वर्षों की मशक्कत के बाद फातिमा कोठी मैदान में मंगलवार के दिन लगाया गया।

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे दुकानदारों ने सुबह होते ही अपनी दुकानें लगा ली। छुट्‌टी का दिन होने से सुबह 10 बजते ही यहां खरीदी-बिक्री का सिलसिला भी शुरू हो गया।

व्यापारियों से लेकर आम जनता भी नया बाजार लगने से खुश और संतुष्ट दिखी।फातिमा कोठी के मैदान में लगे मंगल बाजार के पहले दिन ही कपड़ा, बर्तन, किराना, खुर्जा के चीनी से बने बर्तनों से लेकर दर्जनों अन्य दुकानें पूरी तरह खुले रहे। शाम ढलने तक मंगल बाजार मैदान भीड़ से पटा रहा।

नए मंगल बाजार को लेकर क्या बोले दुकानदार

नए साप्ताहिक मंगल बाजार में नए मंगल बाजार प्रबंध समिति की ओर से पेयजल के साथ साथ सीसीटीवी कैमरो के अलावा अन्य व्यवस्था, महिलाओं के लिए शौचालय, हरे भरे पेड़ पौधे, मैदान का समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं यहां आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुविधाओं में शामिल हैं जिससे एक दिन यह बाजार शहरों की तर्ज पर स्मार्ट बाजार बनेगा। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए साप्ताहिक मंगल बाजार में दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने अहम भूमिका निभाई है बाजार लगने से ग्रामीण व नगर क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा साथ ही लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!