पहासू में वन माफियाओं के हौसले बुलंद,काट डाले दर्ज़नो हरे पेड़

बुलंदशहर,आनन्द शर्मा। पहासू क्षेत्र में वन माफियाओं के हौसले बुलंद है। क्षेत्र के गांव फ़ज़लपुर तथा नगला खुशहाल के बीच आम की बगिया से 30 से अधिक पेड़ों पर वन माफियाओं की आरी चली। रातोंरात इलेक्ट्रिक आरे तथा जनरेटर की मौजूदगी में बिना वन विभाग की अनुमति लिए तीस से अधिक आम के हरे पेड काट डाले गए। आम के पेड़ काटने का वीडियो वायरल होने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम को देखते ही वहां काम कर रहे आदमी भाग खड़े हुए। विभागीय अधिकारियों ने आम के कटान की ताजा लकड़ियों के भरा ट्रैक्टर ट्राली को कब्ज़े में ले लिया है।क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि पहासू क्षेत्र में बिना विभागीय अनुमति के हरे आम के पेड़ों के कटान की सूचना मिली थी। मौके पर 30 से अधिक हरे पेड़ कटे गए हैं। लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया है,आरोपीयों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!