आपसी भाईचारे व सौहार्द की भावना का संदेश देते हैं त्योहार – शोएब मेवाती

संवाददाता, उमैर खान

गुलावठी। लॉरेंस अकादमी के डायरेक्टर एवं नगरपालिका परिषद के पूर्वचेयरमैन प्रत्याशी शोएब मेवाती ने सभी को दीपावली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमारे त्यौहारहमें आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द,एकता और हमारी रीति-रिवाजों केबारे में जानकारी देते हैं । इसलिए इन त्योहारों को हमें सभी आपसी भेद भावोंको मिटाकर ओर एकजुट होकर मनाना चाहिए। त्योहार वरीति-रिवाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और ये हमें एकता का संदेशदेते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!